हाल ही में नरेंद्र मोदी किसकी अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे -

  • 1

    UNSC

  • 2

    संयुक्त राष्ट्र संघ

  • 3

    BRICS - UN सम्मेलन

  • 4

    अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन

Answer:- 1
Explanation:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अगस्त, 2021 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक खुली बहस की वर्चुअली ध्यक्षता करेंगे ।
UNSC में समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर होगी बहस।
भारत अगस्त के लिए UNSC की अध्यक्षता कर रहा है और नरेंद्र मोदी UNSC में खुली बहस की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।
UNSC के लिए चुने जाने के बाद, भारत ने अंतर्राष्ट्रीय  शांति और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार और समावेशी समाधानों को बढ़ावा देने के अपने लक्ष्य पर प्रकाश डाला। 
UNSC में भारत →
भारत ने 1 जनवरी, 2021 को UNSC के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल शुरू किया।
यह UNSC में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में भारत का सातवां कार्यकाल है। इससे पहले, भारत 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85 और 1991-92 में UNSC का सदस्य रहा है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC) →
UNSC संयुक्त राष्ट्र (UN) के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
इसे अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।
यह UNSC में नए सदस्यों के प्रवेश की भी सिफारिश करता है और संयुक्त राष्ट्र चार्टर में किसी भी बदलाव को मंजूरी देता है।
इसके कुछ कार्यों और शक्तियों में शामिल हैं - शांति अभियानों की स्थापना, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों का अधिनियमन और सैन्य कार्रवाई का प्राधिकरण।
यह संयुक्त राष्ट्र का एकमात्र निकाय है जिसके पास सदस्य देशों पर बाध्यकारी प्रस्ताव जारी करने का अधिकार है।
UNSC द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनाया गया था जब लीग ऑफ़ नेशंस विश्व शांति बनाए रखने में विफल रहा था।
UNSC का पहला सत्र 17 जनवरी, 1946 को आयोजित किया गया था।
UNSC ने कोरियाई युद्ध और कांगो संकट में सैन्य हस्तक्षेप के साथ-साथ स्वेज संकट, साइप्रस और वेस्ट न्यू गिनी में शांति मिशन को अधिकृत किया था।
Study91 Special Current Affairs Fact →
हाल ही में नरेंद्र मोदी किसकी अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे » UNSC
G20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया » मीनाक्षी लेखी
हाल ही में विश्व विश्वविद्यालय शिखर सम्मेलन 2021 की मेजबानी किसने किया » वैंकया नायडू
हाल ही चर्चित बोनालू' (Bonalu) उत्सव किस राज्य में शुरू हो रहा है » तेलंगाना
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) नामक एशिया-प्रशांत व्यापार समूह की विशेष वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता किसने किया » न्यूजीलैंड
हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation – SCO) की बैठक का आयोजन कहाँ किया गया » दुशांबे
हाल ही में तीसरी G20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक कहाँ आयोजित की गयी » वेनिस, इटली
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन कहाँ किया जाएगा » हरियाणा
भारत-यूरोपीय संघ किस क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमत हुए » कृषि क्षेत्र
हाल ही में कौन से देश 2+2 वार्ता का आयोजन कर रहे हैं » भारत और रूस

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book