इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी सेफ सिटीज इंडेक्स 2021 में किस शहर को 60 वैश्विक शहरों में से दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर के रूप में नामित किया गया है -

  • 1

    कोपेनहैगन

  • 2

    टोरंटो

  • 3

    सिंगापुर

  • 4

    सिडनी

Answer:- 1
Explanation:-

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी सेफ सिटीज इंडेक्स 2021 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहैगन को 60 वैश्विक शहरों में से दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर के रूप में नामित किया गया है। EIU के द्विवार्षिक सूचकांक के चौथे संस्करण में शीर्ष पर पहुंचने के लिए कोपेनहैगन ने 100 में से 82.4 अंक हासिल किए, जो शहरी सुरक्षा के स्तर को मापता है।  यांगून 39.5 के स्कोर के साथ सबसे कम सुरक्षित शहर के रूप में सूचकांक में सबसे नीचे है। भारत से → इंडेक्स में नई दिल्ली और मुंबई को जगह मिली है।  नई दिल्ली 56.1 के स्कोर के साथ 48वें स्थान पर है, जबकि मुंबई 54.4 के स्कोर के साथ 50वें स्थान पर है। दुनिया के शीर्ष 5 सबसे सुरक्षित शहर →

  • कोपेनहैगन 
  • टोरंटो
  • सिंगापुर
  • सिडनी
  • टोक्यो
Study91 Special Current Affairs Fact →
  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी सेफ सिटीज इंडेक्स 2021 में किस शहर को 60 वैश्विक शहरों में से दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर के रूप में नामित किया गया है » कोपेनहैगन 
  • स्काईट्रैक्स की शीर्ष 100 हवाई अड्डों की सूची में कितने भारतीय हवाई अड्डे शामिल किये गए » 4 हवाई अड्डे
  • नए वैश्विक युवा विकास सूचकांक में भारत किस स्थान पर है » 122
  • हाल ही में जारी फॉर्च्यून 2021 ग्लोबल 500 लिस्ट में कितनी भारतीय कंपनियों ने अपनी जगह बनाई » 7 कंपनियों ने
  • हाल ही में किस भारतीय शहर को QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2022 में स्थान दिया गया है » मुम्बई और बंगलौर
  • अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम में एकमात्र भारतीय शहर के रूप में किसे चुना गया » इंदौर
  • सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट 2021 को हाल ही में किसके द्वारा प्रकाशित किया गया था » संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग
  • ऑक्सफैम के Hunger Virus Multiplies Report के अनुसार हर मिनट तीव्र भूख से कितने लोगों की मौत होने की संभावना बताई गई है » 11 लोगों की

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book