अक्टूबर 2021 में, 140 प्रजातियों का भारत का सबसे बड़ा सुगंधित उद्यान निम्नलिखित में से किस राज्य में विकसित किया गया है -

  • 1

     उत्तराखंड

  • 2

     हिमाचल प्रदेश

  • 3

     तमिलनाडु

  • 4

     सिक्किम

Answer:- 1
Explanation:-

उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले के लालकुआं में 140 प्रजातियों का भारत का सबसे बड़ा सुगंधित उद्यान विकसित किया गया है।
सुगंधित उद्यान में एक 'तुलसी वाटिका' है। तुलसी वाटिका के अलावा, इसके आठ अलग-अलग खंड हैं जिनमें सुगंधित पत्ते, सुगंधित फूल, सुगंधित पेड़, सुगंधित प्रकंद आदि शामिल हैं।
इस परियोजना को केंद्र की प्रतिपूरक वनरोपण योजना (CAMPA) के तहत वित्त पोषित किया गया है।
उत्तराखंड के बारे में :-
जिलों की संख्या- 13
प्रमुख क्षेत्रीय त्यौहार - वसंत पंचमी, भितौली, मकर सक्रांति, फूल देई, घुघुटिया, खतरुआ • राज्य पशुः अल्पाइन कस्तूरी मृग
राज्य पक्षी - हिमालयन मोनाल
राज्य फूल - ब्रह्म कमल
राष्ट्रीय उद्यान - जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, गोविंद राष्ट्रीय उद्यान, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book