किस राज्य ने राज्य के बेरोज़गार युवाओं को 2022 से 'मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2021' के तहत भत्ता प्राप्त करने के लिए तीन महीने के लिए हर दिन चार घंटे की इंटर्नशिप से गुज़रना अनिवार्य कर दिया है -
 

  • 1

    राजस्थान

  • 2

     गुजरात

  • 3

     हरियाणा

  • 4

     मध्य प्रदेश

Answer:- 1
Explanation:-

राजस्थान सरकार ने राज्य में बेरोजगार युवाओं के लिए 2022 से मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2021' के तहत भत्ता प्राप्त करने के लिए तीन महीने के लिए हर दिन चार घंटे की इंटर्नशिप करना अनिवार्य कर दिया है।
'मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2021' के लिए संशोधित दिशानिर्देश 1 जनवरी 2022 से लागू होंगे। पुरुषों के लिए मासिक बेरोज़गारी भत्ता 4,000 रुपये है।
राजस्थान :-
(क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य)
राजधानी - जयपुर
वर्तमान मुख्यमंत्री - अशोक गहलोत
वर्तमान राज्यपाल - कलराज मिश्र
लोकसभा सीटें - 25
राज्यसभा सीटें - 10
राजकीय पशु- ऊँट एवं चिंकारा ।
राजकीय पक्षी - ग्रेट इंडियन बस्टर्ड।
राष्ट्रीय उद्यान - मुकुंदरा हिल्स (दर्रा) राष्ट्रीय उद्यान, रेगिस्तान राष्ट्रीय उद्यान, केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान ।
बांध - बीसलपुर बांध (बनास नदी), माही बजाज सागर बांध (माही नदी), राणा प्रताप सागर बांध (चंबल नदी), जवाई बांध (जवाई नदी)।
पंजीकृत GI- जयपुर की ब्लू पॉटरी, कठपुतली, सांगानेरी हैंड-ब्लॉक प्रिंटिंग।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book