निम्नाकिंत मराठा देवियों में जिसने 1700 ई. से आगे मुगल साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व किया, वह कौन थी - 

  • 1

    ताराबाई 

  • 2

    रुक्मणीबाई 

  • 3

    मुक्ताबाई 

  • 4

    अहिल्याबाई 

Answer:- 1
Explanation:-

ताराबाई भोसले का जन्म 1675 तथा मृत्यु 9 दिसंबर 1761 ई. को हुआ। शिवाजी प्रथम के द्वितीय पुत्र राजाराम की पत्नी थी। राजा राम की मृत्यु के बाद विधवा ताराबाई ने अपने 4 वर्षीय पुत्र शिवाजी तृतीय का राज्याभिषेक करवाकर मराठा साम्राज्य की वास्तविक संरक्षिका बन गई। ताराबाई एक अद्वितीय उत्साह वाली महिला थी। उसने मुगल सम्राट औरंगजेब से अनवरत युद्ध किया। ताराबाई की प्रेरणा और नीति कुशलता से ही मराठों ने फिर से अपनी शक्ति संचित कर ली थी।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book