हाल ही में किस भारतीय- अमेरिकी मूल के व्यक्ति ने वर्ल्ड फूड अवार्ड 2020 जीता -

  • 1

     रतन लाल

  • 2

    राजेंद्र प्रसाद

  • 3

    रिचर्ड डॉकिंस

  • 4

    साइमन एन० ग्रोट

Answer:- 1
Explanation:-

विश्व खाद्य दिवस – 7 जून विश्व खाद्य पुरस्कार  2020 - भारतीय-अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक रतन लाल को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने वाले खाद्य उत्पादन को बढ़ाने हेतु मृदा-केंद्रित दृष्टिकोण विकसित करने और इसे मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 250,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। विश्व खाद्य पुरस्कार एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जो दुनिया में भोजन की गुणवत्ता, मात्रा या उपलब्धता में सुधार करके मानव विकास को उन्नत करने वाले व्यक्तियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। डॉ. रतन लाल द्वारा विकसित तकनीक से विश्व भर के करोड़ों किसानों को लाभ हुआ है, डॉ. रतन लाल वर्तमान में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी (Ohio State University) में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। गौरतलब है कि डॉ. रतन लाल ने कृषि भूमि को ऊर्वर बनाए रखने की नई तकनीक को बढ़ावा देने के लिये लगभग चार महाद्वीपों में पचास वर्ष से भी अधिक समय तक कार्य किया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book