किस संधि को आधार बताकर नेपाली संसद के निचले सदन ने भारत के हिस्‍से को नए मैप में दिखाने का संविधान संशोधन प्रस्‍ताव पास किया -

  • 1

    भारत नेपाल सुरक्षा संधि

  • 2

    सुगौली संधि, 1816

  • 3

    सिंधु जल संधि

  • 4

    इनमें से कोई नही

Answer:- 2
Explanation:-

यह ट्रिटी (संधि) 1816 में ईस्‍ट इंडिया कंपनी (ब्रिटिश भारत) और नेपाल किंगडम (राजशाही) के बीच हुई थी। नेपाली संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) ने 13 जून 2020 को यह बिल पास किया। इसके बाद नेपाल में बहुत सारे इलाकों में दीवाली जैसी स्थिति हुई। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में इस बिल के खिलाफ किसी भी पार्टी ने भी मतदान नहीं किया। सारे वोट पक्ष में ही पड़े। अब यह संविधान संशोधन प्रस्‍ताव उच्‍च सदन में जाएगा। ऐसा करके नेपाल संवैधानिक रूप से इस मैप की मान्‍यता देना चाहता है। इधर, भारत सरकार ने इस नक्शे के विरोध में कड़ा एतराज जताया है। नेपाली नक्‍शे में किन इलाकों को शामिल किया ? नए मैप में भारत के उत्‍तराखंड राज्‍य के पिथौरागढ़ जिले के तीन क्षेत्र लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी इलाके को नेपाल ने अपने मैप में दिखाया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book