निम्नलिखित में कौन सा कथन सत्य है – A. भारत 17 जून 2020 को 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य चुन लिया गया। B. भारत 2021-22 कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से अस्थाई सीट के लिए उम्मीदवार था। C. 2011-12 के बाद 10 साल बाद भारत नॉन परमानें मेंबर चुना गया है।

  • 1

    A और B सही है

  • 2

    B और C सही है

  • 3

    A और C सही है

  • 4

    A, B, और C सही हैं

Answer:- 4
Explanation:-

भारत 17 जून 2020 को 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य चुन लिया गया। भारत ने 2021-22 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी में गैर-स्थायी सीट जीती, जो 1 जनवरी 2021 से शुरू प्रभावी होगी। भारत इसके पहले 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में यह जिम्मेदारी निभा चुका है। भारत के साथ आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे ने भी सुरक्षा परिषद के चुनाव भी जीत हासिल की। महासभा प्रत्येक साल दो वर्ष के कार्यकाल के लिए कुल 10 में से पांच अस्थाई सदस्यों का चुनाव करती है। ये दस अस्थाई सीटें क्षेत्रीय आधार पर वितरित की जाती हैं। पांच सीटें अफ्रीका और एशियाई देशों के लिए, एक पूर्वी यूरोपीय देशों, दो लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों और दो पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्यों के लिए वितरित की जाती हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख हिस्सों में से एक है। इसका मुख्य कार्य विश्वभर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि: टी एस तिरुमूर्ति UN (संयुक्‍त राष्‍ट्र) स्‍थापना – 1945 सदस्य – 193

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book