Annual TB Report 2020 के संदर्भ में निम्न में कौन सा कथन सत्य है –  A. इस रिपोर्ट को केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जारी किया। B. इसके अनुसार टीबी बीमारी की वजह से वर्ष 2019 में 79,144 लोगों की मौत हुई जो यह WHO के 4.4 लाख मृत्यु के अनुमान से बहुत कम है। C. ‘स्‍टेट टीबी इंडेक्‍स’ में बढ़े राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में शीर्ष पर गुजरात है।

  • 1

    A और C सही है

  • 2

    A और B सही है

  • 3

    B और C सही है

  • 4

    A, B और C सही हैं

Answer:- 4
Explanation:-

Annual TB Report 2020 को केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जारी किया। यह WHO के 4.4 लाख मृत्यु के अनुमान से बहुत कम है, जो वर्ल्‍ड टीबी रिपोर्ट में बताया गया था। Annual TB Report 2020 के अनुसार टीबी बीमारी की वजह से वर्ष 2019 में 79,144 लोगों की मौत हुई। साथ ही भारत में टीबी बीमारी 24.04 लाख मरीज वर्ष 2019 में पाए गए। यह 2018 की तुलना में, टीबी अधिसूचना में 14% की वृद्धि है। 24.04 लाख नए मामलों में से 6,64,584 मामले निजी हेल्थकेयर सेक्टर द्वारा रिपोर्ट किये गये हैं। जबकि WHO ने वर्ल्‍ड टीबी रिपोर्ट में इंडिया में 26.9 लाख मरीजों का अनुमान लगाया था। Annual TB Report 2020 के अनुसार पांच राज्‍यों में देश के आधे से ज्‍यादा मरीज हैं इसमें Uttar Pradesh (20%), Maharashtra (9%), Madhya Pradesh (8%),Rajasthan (7%) और  Bihar (7%). है। ‘स्‍टेट टीबी इंडेक्‍स’ में राज्यों का प्रदर्शन – 1- बड़े राज्य की श्रेणी में – गुजरात > आन्ध्र प्रदेश > हिमाचल प्रदेश  2- छोटे राज्यों में, नागालैंड और त्रिपुरा दोनों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया। 3- केंद्र शासित प्रदेशों में, दादर नगर हवेली और दमन व दीव को सर्वश्रेष्ठ सम्मानित किया गया। भारत का लक्ष्‍य वर्ष 2025 तक टीबी का उन्‍मूलन है। हिमाचल प्रदेश का लक्ष्य 2021 तक और सिक्किम और लक्षद्वीप का लक्ष्य 2022 तक इससे मुक्त होना है। विश्व क्षयरोग दिवस - 24 मार्च 2020 Theme - “It’s time”

Post your Comments

Great

  • 19 Jul 2020 08:23 AM

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book