निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये - A. WHO ने 25 अगस्त 2020 को पूरे अफ्रीका महाद्वीप को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया। B. यह घोषणा अंतिम देश नाइजीरिया को पोलियो मुक्त करने के बाद किया गया।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

    A और B दोनों सही हैं

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका महाद्वीप के अंतिम देश नाइजीरिया के पोलियो मुक्त देश घोषित होने के बाद 25 अगस्त 2020 को पूरा अफ्रीका महाद्वीप वाइल्ड पोलियो से मुक्त हो गया। पिछले चार वर्षों से यहाँ पोलियो का एक भी मामला नहीं आया है। WHO ने वर्ष 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल शुरू की थी, तब से लेकर अब तक लगभग पूरी दुनिया से पोलियो को खत्म किया जा चुका है। अफ्रीका में आखिरी बार पोलियो का मामला वर्ष 2016 में नाइजीरिया में आया था। अफ्रीका महाद्वीप को पोलियो वायरस से मुक्त घोषित किये जाने के बाद केवल पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे देश होंगे जहाँ पोलियो वायरस सक्रिय अवस्था में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यह दूसरी बार है जब अफ्रीका में किसी वायरस को खत्म किया गया है। चार दशक पूर्व अफ्रीका महाद्वीप में चेचक को पूरी तरह से समाप्त किया गया था। अन्य तथ्य- WHO ने 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था। अफ्रीकी देश अल्जीरिया और अमेरिकी देश अर्जेंटीना को मच्छरों से होने वाली बीमारी मलेरिया से मुक्त घोषित कर दिया गया है। श्रीलंका, WHO द्वारा खसरा मुक्त घोषित होने वाला दक्षिण एशिया का 5वाँ देश बन गया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book