वह राज्य, जिसे एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रुप में चयनित किया गया -

  • 1

    राजस्थान

  • 2

    गुजरात

  • 3

    केरल

  • 4

    हरियाणा

Answer:- 4
Explanation:-

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की पहल पर एनीमिया मुक्त भारत (एएमबी) कार्यक्रम के तहत हरियाणा को देश के 29 राज्यों की सूची में पहला स्थान मिला है। स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अप्रैल 2018 में ’अटल अभियान‘ एश्योरिंग एनीमिया लिमिट अभियान शुरू किया था। इसके तहत एनीमिया मुक्त भारत की तर्ज पर हरियाणा में एनीमिया को कम करने के लिए योजना की घोषणा की गई थी। वर्तमान में हरियाणा मातृ मृत्यु दर के मामले में देश में 11वें स्थान पर है। एनीमिया का अर्थ शरीर में खून की कमी होना है। यह तब होता है, जब शरीर के रक्त में लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर, उनके निर्माण की दर से अधिक होती है। एनीमिया एक गंभीर बीमारी है। एनीमिया एक रक्त से संबंधित बीमारी है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book