‘वातायन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’  से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये – 1. यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, लंदन के ‘वातायन-यूके संगठन’ द्वारा प्रदान किया जाता है। 2. 21 नवंबर, 2020 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को वर्चुअल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वातायन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया 3. इससे पहले यह पुरस्कार प्रसून जोशी और जावेद अख्तर को उनके साहित्यिक योगदान के लिये प्रदान किया जा चुका है।

  • 1

    केवल 1 सही है

  • 2

    2 और 3 सही है

  • 3

    1 और 2 सही हैं

  • 4

    सभी सही हैं।

Answer:- 4
Explanation:-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को ‘वातायन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, लंदन के ‘वातायन-यूके संगठन’ द्वारा प्रदान किया जाता है। कवियों, लेखकों एवं कलाकारों को उनके क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिये यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इससे पहले यह पुरस्कार प्रसून जोशी और जावेद अख्तर को उनके साहित्यिक योगदान के लिये प्रदान किया जा चुका है। इससे पहले रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा ‘साहित्य भारती पुरस्कार’ तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम द्वारा ‘साहित्य गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया था। इसके अतिरिक्त रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को मिले पुरस्कारों में ‘गुड गवर्नेंस’ के लिये दुबई सरकार द्वारा दिया गया सम्मान।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book