अशोक को बौद्ध धर्म की ओर उन्मुख करने वाला युद्ध था -

  • 1

    कलिंग का युद्ध

  • 2

    कश्मीर का युद्ध

  • 3

    गुजरात का युद्ध

  • 4

    दक्कन का युद्ध

Answer:- 1
Explanation:-

अपने राज्याभिषेक के 8 वर्ष बाद अर्थात् 9 वें वर्ष (261 ई.पू.) अशोक ने कलिंग की विजय की। कलिंग युद्ध तथा उसके परिणामों के विषय में अशोक के 13वें शिलालेख से जानकारी मिलती है। इस अभिलेख से पता चलता है कि इस युद्ध में भीषण रक्तपात तथा नरसंहार की घटनायें हुई। इस युद्ध के भयानक परिणामों को देखकर अशोक का हृदय द्रवित हो उठा। इस युद्ध के अनुशोचन के परिणामस्वरुप उसने अहिंसवादी बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया और सम्पूर्ण साम्राज्य में भेरी घोष बन्द करवा दिया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book