मेगस्थनीज की रचना में उल्लिखित ‘एस्टीनोमोई’ कौन थे -

  • 1

    राज्य अधिकारी

  • 2

    प्रान्तीय अधिकारी

  • 3

    पुलिस अधिकारी

  • 4

    नगर अधिकारी

Answer:- 4
Explanation:-

मेगास्थनीज ने अपनी पुस्तक इण्डिका में नगर के अधिकारी को एस्ट्रोनोमोई तथा जिले के अधिकारी को एग्रोनोमोई कहता है। वह विभिन्न वर्गो के कर्मचारियों का उल्लेख करता है जो जिले के विभिन्न विभागों का शासन चलाते थे। भूमि तथा सिंचाई, कृषि वन, काष्ठ उद्योग, धातु शलाओं, खानों तथा सड़कों आदि का प्रबन्ध करने के लिए अलग-अलग पदाधिकारी थे। मेगास्थनीज सेल्युकस निकेटर का दूत था जो 302 ई.पू. के आस-पास चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था। मेगास्थनीज 6 वर्षों तक चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में रहा और तत्कालीन भारतीय समाज, धर्म और राजनीति का अध्ययन किया और इंडिका नामक पुस्तक की रचना की। भारत के तिथिवार इतिहास लिखने की प्रथा की शुरुआत मेगास्थनीज के वर्णन से ही प्रारंभ होता है। आधुनिक काल में इतिहासकार मैक्रिण्डल ने मेगास्थनीज की इंडिका को संकलित किया है। मेगास्थनीज ने जाति प्रथा का उल्लेख सात वर्गों के रुप में किया है। जिसमें किसानों की संख्या सर्वाधिक बतलायी गयी है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book