हाल ही में किस नदी के उद्गम स्थल पर ग्लेशियरों में दरारें आने की रिपोर्ट आई है –

  • 1

    सिन्धु नदी

  • 2

    ऋषिगंगा

  • 3

    ब्रह्मपुत्र

  • 4

    ह्वांग हो

Answer:- 2
Explanation:-

चमोली में ऋषिगंगा के उद्गम स्थल पर ग्लेशियरों में दरारें आने की रिपोर्ट के बाद, वैज्ञानिकों के एक दल ने हवाई सर्वेक्षण किया और कुछ भी गलत नहीं पाया।
यह उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बहने वाली नदी है।
इसका उद्गम नंदा देवी पर्वत पर उत्तरी नंदा देवी ग्लेशियर से होता है। और इसमें ‘दक्षिणी नंदा देवी ग्लेशियर का जल भी समाहित होता है।
नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान से होकर बहती हुई, यह रिनी गांव के पास धौलीगंगा नदी में मिल जाती है।
फरवरी 2021 में, एक भूस्खलन, हिमस्खलन तथा हिमनदीय झील फटने के परिणामस्वरूप ऋषिगंगा नदी में बाढ़ आपदा आई थी।
नोट :-
शारदा नदी का उद्गम स्थल है - मिलाम हिमनद
सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है - मानसरोवर झील
नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में बहता है - मध्य प्रदेश
भारत में डेल्टा बनाने वाली नदियाँ है - कावेरी, गंगा, महानदी
कहाँ भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा बन जाती है - देव प्रयाग

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book