हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने किस संगठन के देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक में भाग लिया -

  • 1

    संघाई सहयोग संगठन

  • 2

    शार्क

  • 3

    WTO

  • 4

    गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM)

Answer:- 4
Explanation:-

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक में भाग लिया। अपनी ज़रूरतों के बावजूद कोविड -19 महामारी के दौरान भारत ने 59 NAM देशों सहित 123 भागीदार देशों को दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को यह सुनिश्चित करने हेतु परिभाषित किया गया है कि सभी लोगों के पास पर्याप्त गुणवत्ता की आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच होने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करना भी है कि इन सेवाओं का उपयोग उपयोगकर्त्ता को वित्तीय जोखिम में नहीं डालता है। आयुष्मान भारत का लक्ष्य 500 मिलियन से अधिक वंचित लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य आश्वासन प्रदान करना है, ताकि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बन जाए। यह द्विमुखी दृष्टिकोण अपनाता है → घरों के करीब स्वास्थ्य देखभाल सेवा सुनिश्चित करने के लिये स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का निर्माण। दूसरा गरीब और कमज़ोर परिवारों को विनाशकारी स्वास्थ्य प्रकरणों से उत्पन्न होने वाले वित्तीय जोखिम से बचाने के लिये  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) का निर्माण। ग्राम आधारित सूक्ष्म योजनाओं पर अधिक ज़ोर देने के साथ पूर्ण टीकाकरण कवरेज तीव्र गति से बढ़ रहा है जिसका उद्देश्य एक वर्ष में कवरेज को 90% तक बढ़ाना है। गुटनिरपेक्ष आंदोलन → यह शीत युद्ध (1945-1991) के दौरान राज्यों के एक संगठन के रूप में गठित किया गया था, जो औपचारिक रूप से खुद को संयुक्त राज्य अमेरिका (पूंजीवाद) या सोवियत संघ (समाजवाद) के साथ संरेखित नहीं करना चाहता था, लेकिन स्वतंत्र या तटस्थ रहने की मांग करता था। वर्ष 1955 के बांडुंग सम्मेलन के छह वर्ष बाद गुटनिरपेक्ष देशों के आंदोलन को बेलग्रेड के पहले शिखर सम्मेलन में व्यापक भौगोलिक आधार पर स्थापित किया गया था, जो सितंबर 1961 में आयोजित किया गया था। अप्रैल 2018 तक इसमें 120 सदस्य थे, जिसमें अफ्रीका के 53 देश, एशिया के 39, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के 26 देश और यूरोप के 2 देश शामिल थे। 17 देश और 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठन NAM के पर्यवेक्षक हैं। NAM का कोई औपचारिक संविधान या स्थायी सचिवालय नहीं है और इसकी प्रशासनिक व्यवस्था गैर-श्रेणीबद्ध एवं चक्रीय होती है। निर्णय सर्वसम्मति से किये जाते हैं, जिसके लिये पर्याप्त सहमति की आवश्यकता होती है। अंतिम बैठक → वर्ष 2020 में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव (वर्तमान अध्यक्ष 2022 तक) की पहल पर उनकी अध्यक्षता में गुटनिरपेक्ष आंदोलन की बैठक बुलाई गई। Exam Special Facts → विश्व व्यापार संगठन एक अंतर-सरकारी संगठन है जो विश्व व्यापार के लिए नियम बनाता है। इसका गठन 1 जनवरी 1995 को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनाये गये प्रशुल्क एवं व्यापार सम्बन्धी समान्य करार / गैट / (GATT) (General Agreement on Tariffs and Trade) के स्थान पर की गयी थी। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है। सबसे पहले 164 सदस्य देश थे उसके बाद जुड़ने वाला नवीनतम सदस्य देश अफगानिस्तान बना जो कि 29 जुलाई 2016 को इसका सदस्य बना। संघाई सहयोग संगठन (Shanghai Co-operation Organisation) [SCO] → (SCO) की स्थापना 15 जून 2001 में संघाई में हुई थी। SCO चार्टर पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किये गये थे और यह वर्ष 2003 में लागू हुआ था। SCO एक स्थायी अंतर - सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। SCO को आधिकारिक भाषाओं रूसी तथा चीनी है। SAARC / दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) (South Asian Association for Regional Cooperation) → स्थापना - 8 दिसम्बर 1985 को भारत, बांग्लादेश, नेपाल तथा मालदीव, पाकिस्तान, श्री लंका और भूटान ने मिलकर की। अप्रैल 2007 में संघ के 14वें शिखर सम्मेलन में  अफगानिस्तान इसका आठवाँ सदस्य बन गया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book