हाल ही में चर्चा में रहा ‘सी स्‍नॉट’ के संबंध में सही है -
कथन 1. तुर्की के मरमारा सागर में ‘सी स्‍नॉट’ का सबसे बड़ा प्रकोप देखा गया।
कथन 2. इस तरह के ‘सी स्‍नॉट’ काला सागर, एजियन सागर और भूमध्य सागर में भी देखा गया है।
कथन 3. यह हरे रंग की कीचड़/पंक की एक चिपचिपी परत होती है।
कथन 4. यह, शैवालों में पोषक तत्वों की अति-प्रचुरता हो जाने पर निर्मित होती है।

  • 1

    1, 3 व 4 सही है।

  • 2

    1, 2 व 4 सही है।

  • 3

    1, 2 व 3 सही है।

  • 4

    1, 2, 3 व 4 सही है।

Answer:- 1
Explanation:-

काला सागर को एजियन सागर से जोड़ने वाले तुर्की के मरमारा सागर में ‘सी स्‍नॉट’ (Sea Snot) का सबसे बड़ा प्रकोप देखा जा रहा है। इस चिपचिपे पदार्थ को निकटवर्ती ‘काले सागर (ब्लैक सी) और एजियन सागर में भी देखा गया है। ‘सी स्‍नॉट’ क्या है ? यह धूसर या हरे रंग की कीचड़ / पंक की एक चिपचिपी परत होती है, जिससे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को काफी नुकसान पहुंच सकता है। यह, शैवालों में पोषक तत्वों की अति-प्रचुरता हो जाने पर निर्मित होती है। तुर्की में ‘सी स्‍नॉट’ का प्रकोप पहली बार वर्ष 2007 में दर्ज किया गया था। उसी समय, ग्रीस के नजदीक एजियन सागर में भी ‘सी स्‍नॉट’ को देखा गया था। शैवालों में पोषक तत्वों की अति-प्रचुरता, का कारण मुख्यतः वैश्विक उष्मन, जल प्रदूषण, घरेलू और औद्योगिक कचरे के समुद्र में अनियंत्रित निर्मोचन, आदि की वजह से होने वाला गर्म मौसम होता है। प्रभाव एवं चिंताएं → ‘सी स्‍नॉट’, समुद्र से होती हुई इस्तांबुल के दक्षिण में फ़ैल चुकी है, और इसने शहर के किनारे समुद्र तटों और बंदरगाहों को ढ़क लिया है। इसकी वजह से देश के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ‘सी स्‍नॉट’ के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो चुकी है, तथा मूंगा (कोरल) और स्पंज जैसे अन्य जलीय जीव भी मरते जा रहे हैं। अगर इसे अनियंत्रित किया गया, तो यह समुद्री सतह के नीचे पहुँच कर समुद्र तल को ढ़क सकती है, जिससे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के लिए व्यापक क्षति हो सकती है। समय के साथ, यह मछलियों, केकड़ों, सीप (oysters), कौड़ी या मसल्स (mussels) और समुद्री सितारा मछलियों सहित सभी जलीय जीवों को विषाक्त बना सकती है। Study91 Special Current Affairs Fact → हाल ही में किस सागर में ‘सी स्‍नॉट’ का प्रकोप देखा गया » मरमारा सागर, काला सागर, एजियन सागर हिमालय, काराकोरम और हिंदू कुश पर्वत श्रृंखलाओं पर किसके प्रभाव पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है » ब्लैक कार्बन हाल ही में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश द्वारा ओलावृष्टि रोधी बंदूक परीक्षण किया गया » हिमाचल प्रदेश हाल ही में असम का छठा राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया » रायमोना राष्ट्रीय उद्यान हाल ही में भारत ने कब तक 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लेगा » 2025 भारत का वन और वृक्ष आवरण बढ़कर कितना हो गया » 24.56% हाल ही में ज्वालामुखी माउंट मेरापी में विस्फोट हुआ, यह स्थित है » इंडोनेशिया हाल ही में चर्चित भासन चार द्वीप किस देश में स्थित है » बांग्लादेश वर्ष 2021 का पहला अटलांटिक तूफान का नाम क्या है » एना हाल ही में चर्चित शब्द Mice Rain क्या है » चूहो की आबादी में वृद्धि (ऑस्ट्रेलिया में प्लेग) हाल ही में चर्चा में रहा ‘विंचकोम्बे’ क्या है » उल्का पिंड का टुकड़ा

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book