संघीय विधायिका – संसद

About Chapter

संसद - राज्यसभा एवं लोकसभा

संसद से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य -

  • अनुच्छेद 79 में संसद का प्रावधान दिया गया है।
  • संसद के तीन अंग राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा है। भारतीय संसदीय शासन प्रणाली वेस्टमिंस्टर मॉडल अपनाने के कारण भारतीय शासन व्यवस्था में संसद का एक विशेष महत्व है।
  • संविधान के भाग 5 के अंतर्गत अनुच्छेद 79 से 122 तक संसद के गठन संरचना प्रक्रिया और शक्ति आदि के बारे में बताया गया है।
  • संसद में दो सदन होते हैं उच्च सदन को राज्यसभा तथा निम्न सदन को लोकसभा कहा जाता है।
  • ध्यान रहे -  राष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होता है लेकिन वह संसद का अभिन्न अंग माना जाता है।
  • संसद द्वारा पारित कोई भी विधेयक तब तक कानून नहीं बनता जब तक राष्ट्रपति उसे अपनी स्वीकृति नहीं दे देता।
  • राज्यसभा को उच्च सदन या द्वितीय सदन के नाम से भी जाना जाता है ठीक उसी प्रकार लोकसभा को प्रथम सदन के नाम से जाना जाता है।


राज्यसभा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य -

  • अनुच्छेद 80 में राज्यसभा की संरचना का उल्लेख किया गया है। जिस सभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 होती है।
  • इनमें से 238 सदस्य राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों से अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
  • राज्यसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष है। राज्यसभा एक स्थाई सदन है जो कभी भंग नहीं होता है।
  • राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है प्रत्येक 2 वर्ष पर इसके एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
  • भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के सदस्य अपने में से किसी एक सदस्य को राज्यसभा का उपसभापति चुनते हैं जबकि उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सदस्य नहीं होता है।
  • राज्यसभा का गठन 3 अगस्त 1952 को हुआ था। वर्तमान में राज्यसभा में 245 सदस्य ही हैं।


राज्यसभा की विशेष शक्तियां -

  • अनुच्छेद 249 राज्य सभा में उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों के कम से कम दो तिहाई बहुमत द्वारा राज्य सूची के किसी भी विषय को राष्ट्रीय महत्व का घोषित कर उस पर संसद द्वारा कानून बनवा सकती है।
  • इस प्रकार का कानून मात्र 1 वर्ष तक ही प्रभावी रहेगा परंतु राज्यसभा चाहे तो प्रत्येक बार इसी 1 वर्ष के लिए बढ़ा सकती है।
  • ध्यान दीजिए - अखिल भारतीय सेवा के सृजन का अधिकार मात्र राज्यसभा को प्राप्त है।
  • अनुच्छेद 312 के अनुसार राज्यसभा के दो तिहाई बहुमत द्वारा अखिल भारतीय सेवा का सृजन करती है
  • लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक राज्यसभा में 14 दिनों के लिए आता है यदि 14 दिन के भीतर विधेयक वापस नहीं किया जाता तो उसे पारित मान लिया जाता है।
  • राज्यसभा का गठन 3 अप्रैल 1952 को किया गया था किंतु इसकी पहली बैठक 13 मई 1952 को हुई थी।


लोकसभा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य -

  • अनुच्छेद 81 में लोकसभा की संरचना का उल्लेख किया गया है। लोकसभा संसद का निम्न सदन होता है प्रथम सदन के नाम से भी जाना जाता है।
  • इसकी अधिकतम सदस्य संख्या 552 होती है। जिसमें से 530 सदस्य राज्य से 20 सदस्य केंद्रशासित प्रदेश से और 2 सदस्य आंग्ल भारतीय का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • नोट - 84 वें संविधान संशोधन 2001 के प्रावधान के अनुसार वर्ष 2026 तक लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
  • वर्तमान में लोकसभा सदस्यों की संख्या 545 है इसमें से 524 राज्यों से 19 केंद्र शासित प्रदेशों से और दो आंग्ल भारतीय सदस्य शामिल हैं।
  • अनुच्छेद 330 लोकसभा में अनुसूचित जातियों के लिए 84 सीटें एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए 45 सीटें आरक्षित हैं।
  • लोकसभा के सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से वयस्क मताधिकार के आधार पर गुप्त मतदान के द्वारा होता है।
  • लोकसभा सदस्य के लिए आवश्यक है कि वह 25 वर्ष की आयु पूरी कर लिया है।
  • भारत का नागरिक  है। पागल या दिवाली आना हो तथा किसी लाभ के पद पर न हो।
  • लोकसभा का कार्यकाल सामान्यता 5 वर्ष का होता है। लोकसभा एक स्थाई सदन है जिसे कभी भी प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति के द्वारा भंग किया जा सकता है।
  • 61वें संविधान संशोधन अधिनियम 1989 द्वारा मतदाता की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई।
  • लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा के सदस्य करते हैं। सभा के बहुमत के आधार पर लोकसभा अध्यक्ष को उसके पद से हटाया जा सकता है।
  • लोकसभा अध्यक्ष एवं लोकसभा उपाध्यक्ष अपना त्यागपत्र परस्पर एक दूसरे को देते हैं। कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं यह लोकसभा अध्यक्ष बताता है।
  • संसदीय समितियों पर लोकसभा अध्यक्ष का नियंत्रण होता है। अनुच्छेद 108 के अंतर्गत राष्ट्रपति दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन आहूत करता है।
  • लोकसभा में कोरम या गणपूर्ति कुल सदस्य संख्या का 1/10 होता है|


संसद से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न -

  • लोकसभा में चुनाव के लिए न्यूनतम आयु सीमा है - 25 वर्ष
  • लोकसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या हो सकती है - 552
  • किन राज्यों की लोकसभा में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण नहीं है - अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा मेघालय।
  • लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए किस राज्य में सर्वाधिक आरक्षित सीटें हैं - मध्यप्रदेश में
  • लोकसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए स्थान आरक्षित नहीं है - केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक
  • प्रोटेम स्पीकर का कर्तव्य होता है - सदस्यों को शपथ दिलाना
  • लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे - जीवी मावलंकर


राज्यसभा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न -

  • राज्यसभा में सदस्यों की कुल संख्या होती है - 250
  • सभा सदस्य का कार्यकाल होता है - 6 वर्ष का
  • राज्यसभा के सदस्य चुने जाते हैं - राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
  • संसद को राज्य सूची के विषय के संबंध में विधि बनाने की शक्ति प्रदान करता है - अनुच्छेद 249
  • मुझे सभा को अस्थाई सदन कहते हैं क्योंकि - राज्यसभा को कभी भी विघटित नहीं किया जा सकता है


लोकसभा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य -

  • संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम अंतराल होना चाहिए - 6 महीने का
  • संसद के सदस्यों के विशेषाधिकार के बारे में बताता है - अनुच्छेद 105
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा संपूर्ण भारत में लागू करने के लिए संसद कोई कानून बना सकती है - बिना किसी राज्य की सहमति से।
  • शून्यकाल संसदीय व्यवस्था किस देश की देन है - भारत की
  • सभा में शून्यकाल की अवधि कितनी होती है - एक घंटा की
  • संसद में शून्य काल का समय क्या है - दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
  • शून्यकाल का अर्थ है - प्रश्नोत्तर काल
  • अंतरराष्ट्रीय समझौतों को प्रभावी बनाने हेतु संसद राज्य सूची के विषय पर कानून बना सकती है - अनुच्छेद 253 के अंतर्गत
  • संविधान के धन विधेयक को परिभाषित किया गया है - अनुच्छेद 110 के अंतर्गत
  • कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका निर्णय करता है -लोकसभा अध्यक्ष ही बजट की तैयारी और उसे संसद में पेश करने के लिए उत्तरदाई है - आर्थिक कार्य विभाग।
  • संसद की सबसे बड़ी संसदीय समिति है - प्राक्कलन समिति
  • प्लेन समिति के सदस्यों का कार्यकाल होता है - 1 वर्ष का
  • सार्वजनिक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है - संसद को
  • लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है - लोकसभा के अध्यक्ष को
Show less

Exam List

संघीय विधायिका – संसद - 01
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
संघीय विधायिका – संसद - 02
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
संघीय विधायिका – संसद - 03
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
Test
Classes
E-Book